इंदौर। आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य ’वात्सल्य ऋषि मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज ससंघ’ का चातुर्मास अनेक साधु संतों की साधना स्थली रहा शांतिनाथ दिगंबर जैन बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज में होगा। मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज ससंघ का 1 अगस्त, शनिवार को प्रातः 7.30 बजे’ लश्करी मंदिर, गौराकुंड चौराहे से बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में मंगल प्रवेश होगा। शोभायात्रा मल्हारगंज की विभिन्न गलियों से होती हुई शांतिनाथ दिगंबर जैन ’बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज पहुंचेगी’, जहां मुनि श्री की श्रद्धालुओं द्वारा भव्य अगवानी की जाएगी। अतः सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज ससंघ के भव्य मंगल प्रवेश के साक्षी बनें।

यह है आयोजक

मन मोहन झांझरी ने बताया कि चातुर्मास के आयोजक श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज एवं सकल दिगंबर जैन समाज है। सहयोगी मोदी जी की नसिया मंदिर, रामाशाह मंदिर, चंदा प्रभु मंदिर, विहर्ष सागर भक्त मंडल, बीसपंथी मंदिर स्वाध्याय मंडल, पुलक चेतना मंच है।