ग्रेटर सकल दिगम्बर जैन समाज कमलानगर के तत्वावधान में आचार्यश्री निर्भय सागर जी महाराज एवं मुनिश्री शिवदत्त सागर जी महाराज ससंघ जो इन दिनों डी-ब्लॉक कमलानगर में विराजमान हैं। जिसके मंगल सानिध्य में 29 मई को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कमलानगर में विशाल धर्मसभा एवं जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की रिपोर्ट...
आगरा। ग्रेटर सकल दिगम्बर जैन समाज कमलानगर के तत्वावधान में आचार्यश्री निर्भय सागर जी महाराज एवं मुनिश्री शिवदत्त सागर जी महाराज ससंघ जो इन दिनों डी-ब्लॉक कमलानगर में विराजमान हैं। जिसके मंगल सानिध्य में 29 मई को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कमलानगर में विशाल धर्मसभा एवं जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। प्रातःकाल आयोजित धर्मसभा में आचार्यश्री निर्भयसागर जी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मकल्याण एवं धर्म आराधना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्ति बाहरी सुख-सुविधाओं के पीछे भाग रहा है, जबकि सच्चा सुख आत्मशांति और संयम में निहित है। आचार्य श्री ने शास्त्रों में बताए गए पवित्र चरणों एवं धर्ममार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में सदाचार, संयम और संस्कारों का विशेष महत्व है। उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं जैन सिद्धांतों से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा कि अहिंसा, सत्य और संयम को अपनाकर ही समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।श्रद्धालुओं ने धर्म, अध्यात्म, व्यवहार एवं जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे

धर्मसभा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालु आचार्य श्री के प्रवचनों को बड़े भावपूर्वक सुनते नजर आए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सायंकाल आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय, कमलानगर में आयोजित जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धर्म, अध्यात्म, व्यवहार एवं जीवन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका आचार्य श्री ने सरल एवं प्रेरणादायी शब्दों में समाधान प्रस्तुत किया। संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर ग्रेटर कमलानगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।