दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम : महावीर जयंती महामहोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•30/3/2026, 12:49:49 am

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 मार्च को प्रातःकाल 8 बजे पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में भगवान का जन्माभिषेक, संगीतमय पूजन एवं वालकीड़ा तथा पालना झूला का आयोजन किया गया है। पढ़िए यह रिपोर्ट...
ललितपुर। जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 मार्च को प्रातःकाल 8 बजे पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में भगवान का जन्माभिषेक, संगीतमय पूजन एवं वालकीड़ा तथा पालना झूला का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व प्रातःकाल 6:30 बजे से पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर एवं आदिनाथ जैन मंदिर, नई बस्ती से प्रभात फेरी निकलेगी। प्रातः 9 बजे धर्म प्रभावना वाहन रैली अभिनंदनोदय तीर्थ से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी। विद्यासागर व्यायामशाला एवं श्री मंगलवार भक्तामर मंडल, जैन वीर व्यायामशाला जिमनेजियम तथा आदिनाथ सेवा संघ द्वारा मध्यान्ह 12 बजे फल वितरण किया जाएगा। वीर क्लब ललितपुर द्वारा सावरकर चौक पर भोजन वितरण किया जाएगा। सायंकाल 5 बजे से जैन अटामंदिर, वाहवुली नगर, इलाइट जैन मंदिर एवं नई बस्ती से निर्धारित पारंपरिक मार्ग से शोभायात्रा निकलेगी। जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन के अनुसार, 31 मार्च को प्रातःकाल 8 बजे अभिनंदनोदय तीर्थ से श्रीजी की शोभायात्रा वर्णी जैन कॉलेज की भूमि पाण्डुकशिला पर पहुंचेगी, जहां पूजन-अभिषेक के पश्चात जैन मिलन, सिविल लाइन एवं जैन फोरम द्वारा फल वितरण किया जाएगा। महावीर जयंती आयोजन को लेकर जैन समाज की स्वयंसेवी संस्थाओं में उत्साह है और वे तैयारियों में जुटी हुई हैं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


