न्यूज़ सौजन्य- शुभम जैन,आगराआगरा। आज रविवार को एमडी जैन इन्टर कालेज, हरीपर्वत स्थित श्री नरायण भवन में प्रदीप जैन पीएनसी की अध्यक्षता में आयोजित श्रीमहावीरजी अतिशय क्षेत्र की महा मस्तकाभिषेक कमेटी की आमन्त्रण सभा आगरा दिगम्बर जैन परिषद एवं श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। सभा का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। श्रीमहावीरजी के महा मस्तकाभिषेक मौसम समिति के कार्याध्यक्ष विनोद काला ने महामस्तकाभिषेक महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए अतिशय क्षेत्र महावीर जी की 1024 वर्ष अतिशयकारी, मनोकामना पूर्ण करने वाले जिनबिम्ब का महामस्तकाभिषेक आठ दिवसीय कार्यक्रम 27 नवम्बर से 4 दिसम्बर के मध्य सम्पन्न होगा| इस सभा का संचालन जैन मनोज जैन बाकलीवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राकेश जैन कोलकता, संजीव जैन लखनऊ, हंसमुख जैन गांधी इन्दौर, जयकुमार जेन जयपुर,श्री सुरेश जी हबलावत,आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन,श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के महामन्त्री जितेन्द्र जैन, राकेश जैन पर्दावाले, सुनील जैन ठेकेदार,संगठन मंत्री चौधरी गौरव, हीरालाल बैनाड़ा, पन्नालाल बैनाफा,जिनवाणी चैनल के सीएमडी नीरज जैन, अनिल रईस, संजीव जैन, शुभम जैन,संदीप जैन, दीपक जैन,प्रवीन जैन,अंकेश जैन,नरेश जैन समेत अनेक लोग मौजूद थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...