भगवान बाहुबली का वार्षिक महा मस्तकाभिषेक रविवार को : मुनिश्री आदित्यसागरजी ससंघ का मिलेगा सानिध्य

प्रसिद्ध दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गोमटगिरी पर भगवान बाहुबली स्वामी का वार्षिक महोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत भगवान बाहुबली स्वामी का महा मस्तकाभिषेक होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। प्रसिद्ध दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गोमटगिरी पर भगवान बाहुबली स्वामी का वार्षिक महोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत भगवान बाहुबली स्वामी का महा मस्तकाभिषेक होगा। साथ ही 24 तीर्थंकर भगवान के जिन मंदिर पर ध्वज भी चढ़ाई जाएगी। वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि इस संपूर्ण आयोजन में आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी के शिष्य मुनिश्री आदित्यसागरजी महाराज ससंघ का परम सान्निध्य प्राप्त होगा। भगवान बाहुबली महामस्तकाभिषेक ट्रस्ट कमेटी द्वारा सभी समाज जनों से सपरिवार पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की गई है। यह जानकारी पवन जैन ने दी।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मुरैना बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो से अधिक चांदी के तीन छत्र चोरी : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जैन समाज में आक्रोश
मुरैना के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भगवान मुनिसुव्रतनाथ की वेदी पर स्थापित चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मंदिर कमेटी ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और छत्रों की बरामदगी की मांग की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 3:29:15 pm
बाईस परीषहों का समभावपूर्वक सहन करना ही कर्म निर्जरा का श्रेष्ठ साधन : श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महाराज
देहरा तिजारा में चल रहे पावन चातुर्मास में श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महाराज ने 22 परीषहों को समभावपूर्वक सहन करने को कर्म निर्जरा का श्रेष्ठ साधन बताया। उन्होंने गृहस्थों को भी विषम परिस्थितियों में धैर्य, संयम और आत्मचिंतन अपनाने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 3:20:34 pm


