मां का चौका फूड चैनल चलाने वाली प्रीति जैन बता रही हैं आपको यह खास रेसिपी। इसे आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं।

सामग्री आंवला - सवा किलो गुड़- एक किलो पिसा हुआ अजवाइन- दो बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर-एक छोटा चम्मच काला नमक- दो बड़ा चम्मच नमक-स्वादानुसार हींग-एक चौथाई चम्मच भुना जीरा पाउडर- एक बड़ा चम्मच सौंठ पाउडर-आधा छोटा चम्मच नींब का रस-थोड़ा साविधि -आंवलों को अच्छी तरह धो। -कुकर में पानी डालें। उबाल आने पर आंवला डालें। -हल्का सा प्रेशर बनने पर गैस बंद कर दें। -आंवले निकालें। आंवले सॉफ्ट हो जाने चाहिए। - आंवले ठंडे होने पर गुठलियां निकाल लें। -गूदे को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। -स्मूद पेस्ट को नॉन स्टिक पैन में डालकर नमी कम होने तक पकाएं। -पांच-दस पकने के बाद इसमें गुड़ के टुकड़े करके डाल दें। - मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। -अब सारे मसाले डालें। अच्छी तरह मिलाएं। -नींबू का रस भी डालें। -अब मिश्रण गाढ़ा होकर कढ़ाई छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। -मिश्रण ठंडा होने पर हाथों पर पिसी हुई चीनी लगाकर छोटे-छोटे गोले बनाएं। -एक बार फिर चीनी के पाउडर में लपेटें। -आंवला गटागट तैयार हैं।