सारांश

डॉक्टर कहते हैं कि हर रोज एक सेब खाने से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं लेकिन केला भी सेब जितना ही पोषक तत्वों से भरपूर और फायदेमंद है। अगर आप अपनी सेहत बनाए रखना चाहते हैं तो हर रोज एक केला अपनी डाइट में जरूर शामिल करें...


केला जहां स्वाद से भरपूर और आसानी से उपलब्ध होने वाला फल है, वहीं यह पोषक तत्वों से भी भरपूर है। प्राचीन काल से इस फल को उगाया जा रहा है। पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाला इस फल का जिक्र वेद पुराणों में भी मिलता है। केला को हम ऐसे ही खा सकते हैं या फिर इसका शेक या स्मूदी बना कर पी सकते हैं। पीनट बटर-केला सैंडविच इस समय काफी लोकप्रिय है। जानते हैं यह सहज-सुलभ फल आपकी सेहत को कैसे फायदा पहुंचाता है।पोषक तत्वों की खान केले में अच्छी मात्रा में फाइबर और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। केले में कैलोरी कम होती है। वहीं इसमें फैट भी जीरो होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट, पोटेशियम, तांबा, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, नियासिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। एक केले में केवल 112 कैलोरी होती हैं। इसमें पानी भी अच्छी मात्रा में होता है। इसीलिए केला खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है।ब्लड शुगर को मेंटेन रखता है केले में घुलनशील फाइबर काफी मात्रा में होते हैं। इसलिए जब आप इसे खाते हैं तो आपको पेट भरा हुआ लगता है। केला धीरे-धीरे पचता है इसलिए भूख जल्दी नहीं लगती। इससे ब्लड शुगर मेंटेन रहती है। केले में कार्बोहाइड्रेट भले ही ज्यादा हो लेकिन यह ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ाता। इसीलिए डायबिटीज से ग्रस्त लोग भी इसका सेवन कर स कते हैं। हालांकि एक बार में कभी भी ज्यादा मात्रा में केला नहीं खाना चाहिए।पेट के लिए फायदेमंद केले में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को भी दुरूस्त रखते हैं। एक मध्यम आकार के केले में करीब तीन ग्राम फाइबर होते है। कच्चे केले में मौजूद स्टार्च प्रीबायोटिक होता है जो बड़ी आंत में मौजूद बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद रहता है। कच्चे और पके, दोनों तरीके के केले में मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर कब्ज दूर करता है। कुछ शोध बताते हैं कि पेक्टिन कोलन कैंसर की रोकथाम में भी फायदेमंद है।वजन कम करने में सहायक केला एक वेट लॉस फ्रेंडली फूड है। इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरीज होती हैं। चूंकि इसे खाने से पेट देर तक भरा लगता है। इसलिए खाना भी कम खाया जाता है। इस प्रकार से यह वजन कम करने में सहायक होता है। वैसे भी आप जितना ज्यादा फल सब्जी खाएंगे, शरीर का वजह उतना ही नियंत्रित रहेगा। वजन कम करने के लिए एकदम पके हुए केले की तुलना में आपको हल्का सा कच्चा या कम पका केला खाना होगा।दिल को रखता है दुरूस्त केले में पाया जाने वाला पोटेशियम दिल की सेहत दुरूस्त रखने के लिहाज से काफी अहम है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। विभिन्न शोध बता चुके हैं कि जो लोग पोटेशियम से भरपूर भोजन लेते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का खतरा 27 फीसदी तक कम हो जाता है। वहीं केले में मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो दिल की सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व है।किडनी की सेहत बनाए रखता है दिल की तरह किडनी को सेहतमंद बनाए रखने में पोटेशियम की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। केले में मौजूद पोटेशियम किडनी की सेहत बनाए रखता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करता है और किडनी की बीमारियों को धीमा करता है। हालांकि किडनी की कई बीमारियों में पोटेशियम लेने से बचना चाहिए। इसलिए अगर आपको किडनी संबंधी परेशानी है तो डॉक्टर की सलाह से ही केले का प्रयोग करें।