बुद्धि के ग्रह माने वाले बुध ग्रह दिसंबर में दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। फिलहाल बुध देव वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। आगामी तीन दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन सुबह 6.47 बजे होगा। इसके साथ ही बुध उदय भी पश्चिम में होंगे। धनु राशि में 25 दिन रहने के बाद 28 दिसबंर को सुबह 5.09 बजे मकर राशि में प्रवेश करें और यहां सात फरवरी, 2023 तक रहेंगे। मुनि पूज्य सागर महाराज ने बताया कि बुध के अस्त काल में बिजनेस मंदा हो गया था और बौद्धिक कार्य करने वालों को परेशानी हो रही थी लेकिन अब बुध के उदय से ये दोनों परेशानियां दूर होंगी। जानते हैं इस गोचर का किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ने वाला है....
मेष - रुका हुआ धन या पैतृिक संपत्ति मिलेगी। संतान से अच्छा समाचार मिलेगा।वृषभ - जीवनसाथी से विवाद से बचें, अन्यथा तनाव रहेगा।मिथुन - पद्दोन्नति मिलेगी, पहले से चल रहे विवाद में जीत हासिल होगी।कर्क - जीवनसाथी और संतान से झगड़ा हो सकता है।सिंह - कहीं से धन मिलेगा। बड़े-बूढ़ों की सेहत अच्छी रहेगी।कन्या - यात्रा में सावधानी बरतें।तुला - धन कमाएंगे। प्रशंसा मिलेगी।वृश्चिक - किसी से झगड़ा न करें। पैसे गवां सकते हैं। बोलने में संयम रखें।धनु -स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विदेश यात्रा से बचें।मकर - धन बढ़ेगा।कुंभ - दफ्तर में तारीफ मिलेगी। वेतन भड़ सकता है।मीन - बनते काम बिगड़ सकते हैं।बुध के गोचर से मंद पड़े बिजनेस और बौद्धिक कार्यों को मिलेगी गति
संवाददाता: Reporter: Shreephal Jain News•इंदौर•1/12/2022, 5:57:19 pm

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
चोर पकड़े गएग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय से मूर्तियां चुराने वाले 3 और चोर पकड़े तेलंगाना में जमीन में गाड़ रखी थीं मूर्तियां, चार साथी पूर्व में हुए थे गिरफ्तार
नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Reporter 1 • 14/6/2026, 12:33:12 pm





