धर्म संवर्धन संस्कृति शिविर में बच्चों ने सीखे संस्कार: 30 मई को होगा संस्कृति शिविर का समापन
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•28/5/2026, 4:18:55 pm

पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी चंद्रप्रभ जिनालय चंद्रपुरी बड़ के बालाजी में 36 साधुओं सहित ग्रीष्मकालीन वाचना के लिए विराजित हैं। श्रावक-श्राविकाओं की भावना रहती हैं कि आचार्य संघ का सानिध्य अधिक से अधिक मिले। इसके उपाय में धार्मिक अनुष्ठान ,कार्यक्रम आयोजित करते हैं ताकि संत समागम अधिक से अधिक समय मिले। जयपुर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
जयपुर। पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी चंद्रप्रभ जिनालय चंद्रपुरी बड़ के बालाजी में 36 साधुओं सहित ग्रीष्मकालीन वाचना के लिए विराजित हैं। श्रावक-श्राविकाओं की भावना रहती हैं कि आचार्य संघ का सानिध्य अधिक से अधिक मिले। इसके उपाय में धार्मिक अनुष्ठान ,कार्यक्रम आयोजित करते हैं ताकि संत समागम अधिक से अधिक समय मिले। जब से गुरुदेव पधारे हैं नियमित धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। सुनीता भागचंद चूड़ीवाल ने बताया कि 21 से 30 मई तक धर्म संवर्धन संस्कृति शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें आचार्य श्री वर्धमान सागर जी, मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ,श्री प्रभव सागर जी, श्री मुमुक्षु सागर जी ,आर्यिका देवर्धि मति श्री पद्मयशमति सहित अनेक साधुओं द्वारा तत्व तत्वार्थ सूत्र, छहढ़ाला ,धार्मिक संस्कार प्रथम एवं द्वितीय भाग, भक्तामर स्त्रोत, द्रव्य संग्रह आदि धार्मिक विषयों पर शिक्षण शिविर में उपदेश दिया जा रहा है। जिसमें भक्तों द्वारा भाग लिया जा रहा है। जोबनेर मंगलम सिटी, श्याम नगर, मालवीय नगर आदि से सभी उम्र के भक्त शामिल हो रहे हैं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
चोर पकड़े गएग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय से मूर्तियां चुराने वाले 3 और चोर पकड़े तेलंगाना में जमीन में गाड़ रखी थीं मूर्तियां, चार साथी पूर्व में हुए थे गिरफ्तार
नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Reporter 1 • 14/6/2026, 12:33:12 pm





