सारांशखट्टी-मीठी आलूबुखारा चटनी एक पारंपरिक स्वाद से भरपूर व्यंजन है, जो पराठों और स्नैक्स के साथ लाजवाब लगती है। सूखे आलूबुखारे, गुड़ और मसालों से बनी यह चटनी स्वाद और सेहत दोनों का अनूठा संगम है। जानते हैं कैसे बनाते हैं यह चटनी...
खट्टी-मीठी आलूबुखारा चटनीसामग्री: सूखे आलूबुखारे – 15-20 (बीज निकाल लें)

गुड़ – 1/2 कप (स्वादानुसार)

पानी – 1 कप

सौंफ – 1/2 छोटा चम्मच

जीरा – 1/2 छोटा चम्मच

काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

विधि: एक पैन में आलूबुखारे और पानी डालकर 10 मिनट धीमी आंच पर उबालें, जब तक वो मुलायम न हो जाएं।

बीज अगर रह गए हों तो निकाल दें। आलूबुखारे को चम्मच से मसल लें या मिक्सी में हल्का ब्लेंड कर लें।

अब इसमें गुड़ डालें और धीमी आंच पर पकाएं जब तक चटनी थोड़ी गाढ़ी हो जाए।

मसाले (सौंफ, जीरा, काला नमक, लाल मिर्च, नमक) डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं।

गैस बंद करें और ठंडा होने दें।

परोसने का सुझाव: इसे पराठे, पूड़ी, दाल-चावल, समोसे या टिक्की के साथ परोसें।

यह चटनी फ्रिज में 10-15 दिन तक रखी जा सकती है।