जीएसटी पर मंथन : विशेषज्ञ देंगे नए नियमों और तकनीक पर मार्गदर्शन
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•22/3/2026, 5:54:59 pm

सीए एसोसिएशन एवं टैक्स बार एसोसिएशन, जबलपुर के सहयोग से मध्यभारत के अग्रणी टैली पार्टनर पीसी प्लेनेट एवं टैली सॉल्यूशन्स प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में “जीएसटी पर परिचर्चा” का आयोजन सोमवार, 23 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक किया जाएगा। पढ़िए नितिन जैन की रिपोर्ट...
जबलपुर। सीए एसोसिएशन एवं टैक्स बार एसोसिएशन, जबलपुर के सहयोग से मध्यभारत के अग्रणी टैली पार्टनर पीसी प्लेनेट एवं टैली सॉल्यूशन्स प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में “जीएसटी पर परिचर्चा” का आयोजन सोमवार, 23 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन होटल कृष्णा, भंवरताल गार्डन के सामने, जबलपुर में होगा। इस विशेष परिचर्चा में Tally Prime 7.0 के नवीन फीचर्स, स्मार्ट बिज़नेस ऑटोमेशन सॉल्यूशन्स तथा अकाउंटिंग एवं टैक्सेशन क्षेत्र में हो रहे आधुनिक तकनीकी नवाचारों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही, जीएसटी एवं इनकम टैक्स के नवीनतम नियमों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीए अखिलेश जैन (स्वतंत्र निदेशक, गेल इंडिया), सीए चांदनी आहूजा (अध्यक्ष, सीए एसोसिएशन, जबलपुर), एडवोकेट शिविर नेमा (अध्यक्ष, टैक्स बार एसोसिएशन, जबलपुर) एवं वरिष्ठ सीए मनोज जैन सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर अधिवक्ता, उद्योगपति एवं व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए पीसी प्लेनेट के निदेशक नितिन जैन ने बताया कि बदलते जीएसटी नियमों के अनुरूप व्यवसाय को प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सक्षम कैसे बनाया जा सकता है। इस अवसर पर टैली सॉल्यूशन्स, बेंगलुरु के वरिष्ठ प्रतिनिधि द्वारा व्यावहारिक समाधान एवं लाइव डेमो के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। यह परिचर्चा संस्कारधानी के चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्स प्रैक्टिशनर, अकाउंटेंट एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है, जहाँ उन्हें नवीन तकनीकों एवं कर प्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त होंगी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंघई ‘अयोध्या गौरव रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित : शिक्षा, सामाजिक सरोकार एवं जनजागरण के क्षेत्र में पत्रकारिता योगदान के लिए मिला सम्मान
ललितपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंघई को शिक्षा, सामाजिक सरोकार एवं जनजागरण के क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘अयोध्या गौरव रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार के समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 11:52:52 am
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm


