- २४ तीर्थंकर में से २३ तीर्थंकरो ने दीक्षा के बाद प्रथम पारणा खीर से किया था।
- आदिनाथ भगवान ने हस्तिनापुर नगरी में प्रथम पारणा श्रेयांस कुमार ने इक्षु रस से कराया था।
- अजितनाथ भगवान ने अयोध्या नगरी में ब्रह्मदत्त के हाथों खीर से पारणा किया था।
- संभवनाथ भगवान ने श्रावस्ती नगरी में सुरेंद्रदत्त के हाथों खीर से पारणा किया था।
- अभिनंदन स्वामी ने अयोध्या नगरी में इंद्रदत्त के हाथों खीर से पारणा किया था।
- सुमतिनाथ भगवाने विजयपुर नगर में पद्म के हाथों खीर से पारणा किया था।
- पद्मप्रभ स्वामी ने ब्रह्मस्थल नगरी में सोमदेव के हाथों खीर से पारणा किया था।
- सुपार्श्वनाथ भगवान ने पाटलीखंड नगरी में महेंद्र के हाथों खीर से पारणा किया था।
- चंद्रप्रभ स्वामी भगवान ने पद्मखंड नगरी में दीक्षा के सोमदत्त के हाथों खीर से पारणा किया था।
- सुविधिनाथ भगवान ने श्वेतपुर नगरी में पुष्य के हाथों खीर से पारणा किया था।
- शीतलनाथ भगवान ने रिष्टपुर नगर में पुनर्वसु के हाथो खीर से पारणा किया था।
- श्रेयांसनाथ भगवान ने सिद्धार्थपुर नगरी में नंद के हाथों खीर से पारणा किया था।
- वासुपूज्य स्वामी भगवान ने महापुर नगरी मे सुनंद के हाथों खीर से पारणा किया था।
- विमलनाथ भगवान ने धान्यकट नगरी में जयना के हाथों खीर से पारणा किया था।
- अनंतनाथ भगवान ने वर्धमानपुर नगरी में विजय के हाथों खीर से पारणा किया था।
- धर्मनाथ भगवान ने सोमनस्य नगरी में धर्मसिंह के हाथों खीर से पारणा किया था।
- शांतिनाथ भगवान ने मंदिरपुर नगरी में सुमित्र के हाथों खीर से पारणा किया था।
- कुंथुनाथ भगवान ने चकपुर नगरी में वाध्रसिंह के हाथों खीर से पारणा किया था।
- अरनाथ भगवान ने राजपुर नगरी में अपराजित के हाथों खीर से पारणा किया था।
- मल्लिनाथ भगवान ने मिथिला नगरी में विश्वसेन के हाथों खीर से पारणा किया था।
- मुनिसुव्रत स्वामी भगवान ने राजगृही नगरी में ब्रह्मदत्त के हाथों खीर से पारणा किया था।
- नमिनाथ भगवान ने वीरपुर नगरी में हाथों खीर से पारणा किया था।
- नेमिनाथ भगवान ने द्वारिका नगरी में वरदिन्न के हाथों खीर से पारणा किया था।
- पार्श्वनाथ भगवान ने को कपट नगरी में धन्य के हाथों खीर से पारणा किया था।
- महावीर स्वामी भगवान ने कुल्लग सन्निवेश में बहुलद्विज के हाथो खीर से पारणा किया था।
जानिए तीर्थंकर भगवान का प्रथम आहार किस पदार्थ का हुआ किसने कराया
संवाददाता: Reporter: संपादक•इंदौर•16/3/2021, 3:36:49 pm

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
चोर पकड़े गएग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय से मूर्तियां चुराने वाले 3 और चोर पकड़े तेलंगाना में जमीन में गाड़ रखी थीं मूर्तियां, चार साथी पूर्व में हुए थे गिरफ्तार
नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Reporter 1 • 14/6/2026, 12:33:12 pm





