निरंतर 23 घंटे दौड़कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया : कनक जैन ने हेलरेश में 160 किमी दौड़कर रचा इतिहास
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•28/3/2026, 10:59:31 pm

जैन समाज के होनहार एवं उत्साही धावक कनक जैन ने हेलरेश प्रतियोगिता में लगातार 23 घंटे दौड़कर 160 किलोमीटर की दूरी पूरी करते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट...
मुरैना/दिल्ली। जैन समाज के होनहार एवं उत्साही धावक कनक जैन ने हेलरेश प्रतियोगिता में लगातार 23 घंटे दौड़कर 160 किलोमीटर की दूरी पूरी करते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। गुजरात के ढोलावीरा में आयोजित वर्ल्ड रेस में दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के श्रावक श्रेष्ठी एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजीव जैन एवं शालिनी जैन (जनकपुरी, दिल्ली) के सुपुत्र कनक जैन ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उन्होंने लगातार 23 घंटे तक दौड़ते हुए चौथे रनरअप धावक के रूप में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह एक अत्यंत कठिन प्रतियोगिता होती है, जिसमें प्रतिभागियों को बिना रुके निर्धारित दूरी तक निरंतर दौड़ना होता है। इस चुनौतीपूर्ण रेस में कनक जैन ने 160 किलोमीटर की दूरी तय कर न केवल चौथा स्थान प्राप्त किया, बल्कि जैन समाज के पहले ऐसे धावक बने, जिन्होंने इस प्रकार की अल्ट्रा रेस को इतनी कम अवधि में सफलतापूर्वक पूरा किया। कनक जैन के पिता श्री राजीव जैन वर्तमान में सनमति फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं और समाज सेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहते हैं। कनक जैन की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर उनकी धर्मपत्नी पलक जैन, पिताश्री राजीव जैन, माताश्री शालिनी जैन, दादी सुशीला जैन सहित अनेक इष्टमित्रों एवं समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महेंद्र जैन (मधुबन), अनिल जैन (नोएडा), अजीत जैन (ग्रीन पार्क), सीए कपिल जैन (विकासपुरी), संजीव जैन (यूएसए), अश्विनी जैन (नोएडा), श्रीमती श्वेता जैन (नोएडा), नवीन जैन (नोएडा), संजीव जैन (कड़कड़डूमा), श्रीमती लिली जैन (मधुबन), राहुल जैन, डॉ. मोनिका जैन, गोकुलचंद जैन (शकरपुर), राजू जैन (गणेश नगर), नवीन जैन, चौधरी मोहित जैन "चीकू", अजय जैन "बॉबी", श्रीमती नीरु जैन (नोएडा), सीए अजय जैन, गिरीश जैन (गुड़गांव), हरिश्चंद्र जैन (शांतिनाथ सेवा संघ, दिल्ली), श्री दिनेश जैन (T2), अजय जैन "अजिया", प्रदीप जैन (शकरपुर), अंकित जैन (अहिंसा प्रभावना) सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


