नमन भैया ने अक्षय तृतीया पर आचार्य श्री को दिया आहारदान : आचार्यश्री वर्धमानसागर जी से की आध्यामिक चर्चा
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•22/4/2026, 12:41:17 am

नगर के गौरव बाल ब्रह्मचारी नमन भैया ने जयपुर जाकर आचार्यश्री वर्धमानसागर जी को आहारदान दिया। साथ ही उन्होंने उनके सानिध्य में आध्यात्मिक चर्चा कर आत्म तत्व को जाना। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर...
सनावद। नगर के गौरव बाल ब्रह्मचारी नमन भैया ने जयपुर जाकर आचार्यश्री वर्धमानसागर जी को आहारदान दिया। साथ ही उन्होंने उनके सानिध्य में आध्यात्मिक चर्चा कर आत्म तत्व को जाना। उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विवर्जित सागर जी महाराज के संघ का प्रमुख संचालन कर रहे त्याग की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले नगर के गौरव बाल ब्रह्मचारी नमन भैया जी ने अक्षय तृतीया के मंगल पावन दिवस पर जयपुर पहुंच कर आचार्य शांति सागर जी महाराज की परंपरा का निर्वाह कर रहे आचार्यश्री वर्धमान सागर जी महाराज को आहार दान देकर पुण्य अर्जन किया। इसके बाद उन्होंने आचार्य श्री से आध्यात्मिक धार्मिक चर्चा भी की। जैसा कि ज्ञात है कि पूर्व में ब्रह्मचारी नमन भैया ने आचार्य श्री से 2 प्रतिमा के व्रत धारण कर चुके हैं। आप आगामी दिनों में आचार्य श्री से जैनेश्वरी दीक्षा के लिए निवेदन कर जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करने का भाव प्रकट करेंगे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समाचार:डॉ ममता खासगीवाला ने आचार्य विशुद्ध सागर जी को शोध ग्रंथ भेंट किया : ' वस्तुत्व महाकाव्य में जैन दर्शन' पर आधारित शोध को मिला गुरु आशीर्वाद
आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के रचित वस्तुत्व महाकाव्य पर पीएचडी करने वाली विदुषी डॉ ममता खासगीवाला ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली में अपना शोध ग्रंथ आचार्यश्री को समर्पित किया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shree Phal News • 31/7/2026, 9:02:36 pm
समाचार:गिरारगिरी में 2 अगस्त को होगा चातुर्मास कलश स्थापना समारोह : गणनी आर्यिका विन्ध्यश्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में वर्षायोग 2026 का शुभारंभ
श्रीफल जैन न्यूज, जैन न्यूज, जैन समाचार, जैन समाज, जैन समुदाय, जैन सोसायटी, दिगंबर जैन, रेखा जैन, गिरारगिरी, ललितपुर, चातुर्मास, वर्षायोग, कलश स्थापना, आर्यिका विन्ध्यश्री Shreephal Jain News, Jain News, Jain Samachar, Jain Society, Jain Community, Digambar Jain, Rekha Jain, Girargiri, Lalitpur, Chaturmas, Varshayog, Kalash Sthapana, Aryika Vindhyashri Mataji
इंदौर • Amit Kumar • 31/7/2026, 7:41:22 pm


