बेजुबान पशु-पक्षियों की रक्षा ही का परम धर्म : आओ अपना फर्ज निभाएं प्रकृति का कर्ज चुकाएं
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•24/5/2026, 5:16:52 pm

सबकी सेवा सबको प्यार जीयो और जीने दो’ के उदेश्य वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल ने पशु-पक्षियों की सेवा के लिए एक अनूठा कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सालय से लेकर स्टेशन रोड और शाकंभरी गेट से शाकंभरी मंदिर तक 61 परिंडे लगाकर भरे। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की खबर...
कुचामन सिटी। ‘सबकी सेवा सबको प्यार जीयो और जीने दो’ के उदेश्य वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल ने पशु-पक्षियों की सेवा के लिए एक अनूठा कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सालय से लेकर स्टेशन रोड और शाकंभरी गेट से शाकंभरी मंदिर तक 61 परिंडे लगाकर भरे। पक्षियों के लिए दाना डाला गया और पशुओं के लिए शाकंभरी गौशाला में हरा चारा भी डाला गया और शाकंभरी मंदिर से शाकंभरी गेट तक 43बिल्लिया साफ करके एक टैंकर पानी से भराए गए। रविवार की सेवा में वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर अजित पहाडिया, वीरा मंजू, वीर सुरेश कुमार, मोहित जैन, वीर सुनील माथुर, वीर सुरेंद्रसिंह दीपपुरा, वीरा सुनीता गंगवाल, बाबूलाल जांगिड़, महेश हुरकट, कौशल मुंदड़ा, तारेश कुमावत (टैंकर वाले) नरेश, कपिल, जगदीश कुमावत और वीर फौजी डिफेंस के स्टूडेंट का सहयोग रहा। रविवार की सेवा का आर्थिक सहयोग वीरा सुनीता गंगवाल का रहा। महावीर इंटरनेशनल ने उनका आभार माना। रेग्यूलर सेवा कार्य करने पर अजमेर जोन मीसरी प्रोजेक्ट के कन्विनेटर सुभाष पहाड़िया और अजमेर जोन के सचिव कैलाश पांडया ने आभार माना। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ की गई पशु पक्षियों की सेवा ही सच्ची सेवा है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
चोर पकड़े गएग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय से मूर्तियां चुराने वाले 3 और चोर पकड़े तेलंगाना में जमीन में गाड़ रखी थीं मूर्तियां, चार साथी पूर्व में हुए थे गिरफ्तार
नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Reporter 1 • 14/6/2026, 12:33:12 pm





