राजशांति आशियाना वृद्ध आश्रम का शुभारंभ 3 मई को : बुजुर्गों के सम्मान और सेवा के लिए प्रेरणादायक पहल
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•1/5/2026, 4:51:20 pm

समाज में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को समर्पित “राजशांति आशियाना (ब्रह्मधाम) वृद्ध आश्रम का भव्य शुभारंभ 3 मई रविवार को प्रातः 8 बजे पुष्प वाटिका, ड्रीम वर्ल्ड रिसोर्ट, नेनोद (इंदौर) में होगा। कार्यक्रम में गादीपति पीठाधीश्वर श्री पवनानंद जी ब्रह्मचारी और विपिन जैन पावन निश्रा में पूजा-अर्चना व गृह प्रवेश के साथ लोकार्पण किया जाएगा। इंदौर से आज पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। समाज में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को समर्पित “राजशांति आशियाना (ब्रह्मधाम) वृद्ध आश्रम का भव्य शुभारंभ 3 मई रविवार को प्रातः 8 बजे पुष्प वाटिका, ड्रीम वर्ल्ड रिसोर्ट, नेनोद (इंदौर) में होगा। कार्यक्रम में गादीपति पीठाधीश्वर श्री पवनानंद जी ब्रह्मचारी और विपिन जैन पावन निश्रा में पूजा-अर्चना व गृह प्रवेश के साथ लोकार्पण किया जाएगा। राजशांति आशियाना के अध्यक्ष रितेश बाफना एवं सचिवद्वय हर्ष मेहता, अदिति सुराणा ने बताया कि मुख्य भामाशाह के रूप में प्रवीण दिलीप राजकुमार जैन, संतोष चित्रा जैन व विनय मंगारमानी का विशेष योगदान रहेगा। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आलोक झोलिया, शोभा धारीवाल, विमल तोड़ी, डॉ. देविश जैन और विनोद भंडारी होंगे। जबकि विशेष अतिथियों में विधायक मधु वर्मा, प्रकाश भटेवरा, धीरज खंडेलवाल, डॉ. सुनील बाठिया, टीना जैन, रमेश भंडारी, प्रियंका जैन और सुरेश देशलहरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। राजशांति आशियाना की रेखा सुराणा एवं सतीश जैन ने बताया आश्रम बुजुर्गों के लिए सुरक्षित आवास, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं व स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करेगा, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत पहल को सफल बनाने की अपील की है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समाचार:जो स्वयं को जीत लेता है, वही सच्चे अर्थों में महावीर होता है : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी
कुण्डलपुर में वीर शासन जयंती पर आयोजित धर्मसभा में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने आत्मविजय, आत्मअनुशासन और भगवान महावीर के सर्वोदय शासन का संदेश दिया। मुनि श्री पवित्रसागर जी ने जिनवाणी के संरक्षण का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Amit Kumar • 31/7/2026, 9:40:12 am
समाचार:जैन तीर्थ नवागढ़ में वर्षायोग स्थापना एवं गुरु पूर्णिमा समारोह सम्पन्न : मुनि श्री ने आत्मसाधना, स्वाध्याय और संयमपूर्ण जीवन का दिया संदेश
प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में मुनि श्री मंगलानंद सागर एवं मंगल सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में वर्षायोग स्थापना एवं गुरु पूर्णिमा समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जिनवाणी समर्पित कर धर्मलाभ अर्जित किया। पढ़िए श्रीफल साथी रत्नेश जैन रागी बकस्वाहा की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Amit Kumar • 31/7/2026, 9:36:37 am


