रैली निकाल जैन साधु संतों की सुरक्षा की मांग : बागीदौरा मुख्यालय पर विशाल मौन रैली का आयोजन
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•25/5/2026, 9:10:58 pm

जैन समाज बागीदौरा, कलिंजरा, नॉगामा व बड़ोदिया द्वारा सोमवार को बागीदौरा मुख्यालय पर विशाल मौन रैली का आयोजन किया गया। बागीदौरा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर...
बागीदौरा। जैन समाज बागीदौरा, कलिंजरा, नॉगामा व बड़ोदिया द्वारा सोमवार को बागीदौरा मुख्यालय पर विशाल मौन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 20 मई को रीवा मध्य प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में दो जैन आर्यिकाओं का हृदय विदारक समाधिमरण हो गया। उल्लेखनीय है कि एक कार चालक ने सामने से पद विहार कर रही आर्यिका श्री श्रुतमति एवं उपशम मति माताजी को इतनी जोर से टक्कर मार दी थी। जिससे उनका समाधिमरण हो गया। वारदात की स्थिति को देखकर यह ज्ञात होता है कि क्रूर कार चालक ने इरादापूर्वक इस घटना को अंजाम दिया है। जिसको लेकर सम्पूर्ण जैन समाज मे बड़ा आक्रोश है। जिसके तहत उप खण्ड कार्यालय बागीदौरा में गृहमंत्री अमित शाह से दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त क़ानूनी कार्यवाही करने एवं भविष्य में साधु संतों की सुरक्षा हेतु प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई। केसरीमल खोड़निया, भरत गांधी पिंकेश दोसी ने जैन समाज की समस्या को प्रशासन के समक्ष रखा। रैली की अगवाई चारों गांवों के अध्यक्ष व सेठ द्वारा की गई । प्रवक्ता सुरेश गाँधी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया गया। रैली में जैन समाज के लगभग 1100 लोग सम्मिलित हुए। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय से तहसीलदार महोदय द्वारा ज्ञापन लिया गया एवं उन्होंने आशवस्थ किया आपका ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक एवं राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा एवं इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी ज्ञापन की एक प्रति प्रदान की गई कि संचालन विनोद दोसी बागीदौरा ने किया। आभार मण्डल अध्यक्ष दीपक दोसी द्वारा व्यक्त किया गया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
चोर पकड़े गएग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय से मूर्तियां चुराने वाले 3 और चोर पकड़े तेलंगाना में जमीन में गाड़ रखी थीं मूर्तियां, चार साथी पूर्व में हुए थे गिरफ्तार
नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Reporter 1 • 14/6/2026, 12:33:12 pm





