मुनि सुव्रतनाथ जिनालय में णमोकार महामंत्र का पाठ: हाईलिंक सिटी स्थित भगवान मुनि सुव्रतनाथ जिनालय में हुआ आयोजन

वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के संदर्भ में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर दिगंबर जैन समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया। दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति की महान परंपरा में णमोकार महामंत्र अतिशयकारी माना जाता है। इंदौर से पढ़िए, गिरीश रारा की यह रिपोर्ट...
इंदौर। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के संदर्भ में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर दिगंबर जैन समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया। दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति की महान परंपरा में णमोकार महामंत्र अतिशयकारी माना जाता है। एक अर्थ में यह केवल जैन समाज ही नहीं अपितु मानव मात्र के लिए कल्याणकारी माना जाता है। पंच परमेष्ठी का स्मरण और उनकी स्तुति के निमित्त यह महामंत्र सर्वधर्म समभाव की दृष्टि से भी लोक कल्याणकारी समझा जा सकता है। इसके अंतर्गत अरिहंत और सिद्ध से लेकर समस्त साधुजनों को विशुद्ध भाव से नमन किया जाता है। णमोकार महामंत्र के पाठ के चमत्कारिक स्वरूप का दर्शन विभिन्न धर्म शास्त्रों में भी उल्लेखित है। इसी तारतम्य में हाईलिंक सिटी स्थित भगवान मुनि सुव्रतनाथ जिनालय में सैकड़ांे की संख्या में जैन समाज के महिला एवं पुरुष वर्ग ने प्रातः 8.30 से 9 बजे तक णमोकार महामंत्र का पाठ किया। इस अवसर पर सकल समाजजन श्रद्धाभक्ति के भाव से भरे हुए थे। उल्लेखनीय है कि उक्त जिनालय में समय-समय पर भाव भक्ति का अद्भुत दृश्य उपस्थित होता रहा है।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
35 दिवसीय णमोकार महाअर्चना का शुभारंभ : भव्य मंगल यात्रा के साथ जैन बगीची में गूंजा सामूहिक णमोकार महामंत्र जाप
अंबाह में गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी श्रीसंघ के सान्निध्य में 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र महाअर्चना का शुभारंभ भव्य मंगल यात्रा एवं सामूहिक जाप के साथ हुआ। प्रथम पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य जिनेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी अजय जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 1/8/2026, 8:38:43 am
समाचार:तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा का समापन : श्री विहर्ष सागर भक्त मंडल की निःशुल्क यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न
श्री विहर्ष सागर भक्त मंडल द्वारा इंदौर से नारेली तीर्थ, जिन शासन तीर्थ एवं किशनगढ़ की तीन दिवसीय निःशुल्क धार्मिक यात्रा श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान गुरु पूर्णिमा पर आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज की आहारचर्या एवं भक्ति कार्यक्रमों का लाभ मिला। पढ़िए श्रीफल साथी सुनील गोधा एवं विनोद गंगवाल की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shree Phal News • 1/8/2026, 7:09:35 am





