जीयो और जीने दो के संदेश का प्रसार: महावीर इंटरनेशनल ने भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए बढ़ाए सेवा के हाथ
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•19/5/2026, 9:06:46 pm

‘सबकी सेवा, सबको प्यार’ और ‘जीयो और जीने दो’ के पावन संकल्प के साथ सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी) द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर...
कुचामन सिटी। ‘सबकी सेवा, सबको प्यार’ और ‘जीयो और जीने दो’ के पावन संकल्प के साथ सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। संस्था की प्रेरणा से एक गुप्त सज्जन के सहयोग द्वारा शाकंभरी मंदिर से शाकंभरी गेट तक जीव-दया का अनुपम उदाहरण पेश किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत बेजुबान पशुओं के लिए 8 नए सीमेंटेड बिलल्या (नाद) रखवाए गए। अब क्षेत्र में कुल 43 बिलल्या हो चुकी हैं, जिन्हें वॉटर टैंकर की मदद से पानी से लबालब भरवाया गया। इसके साथ ही आसमान से बरसती आग के बीच पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए 21 नए परिंडे बांधकर उनमें पानी व दाना डाला गया। संस्था द्वारा अब तक कुल 51 परिंडे लगाए जा चुके हैं, जिन्हें नियमित रूप से भरने का दृढ़ संकल्प भी लिया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संस्था द्वारा पूर्व में रोपे गए पौधों को भी पानी पिलाया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि पशु-पक्षियों की सेवा ही सबसे सच्ची और पवित्र सेवा है। यह सेवा अभियान कोरोना काल से लगातार बिना रुके चल रहा है। इस मानवीय कार्य में वीर रामावतार गोयल, वीर अजीत पहाड़िया, दर्श पहाड़िया, रतनलाल मेघवाल, बाबूलाल जांगिड़ और तारेश कुमावत ने अपना सक्रिय श्रमदान देकर सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में वीर सुभाष पहाडिया ने इस पुनीत कार्य में जुटे सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संस्था ने आमजन से भी अपील की है कि ‘साँसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम। आओ अपना फर्ज निभाएं, प्रकृति का कुछ कर्ज चुकाएं।’
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
चोर पकड़े गएग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय से मूर्तियां चुराने वाले 3 और चोर पकड़े तेलंगाना में जमीन में गाड़ रखी थीं मूर्तियां, चार साथी पूर्व में हुए थे गिरफ्तार
नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Reporter 1 • 14/6/2026, 12:33:12 pm





