बाल ब्रह्मचारी अनिकेत भैया का 22 वां अवतरण दिवस मनाया: पट्टाचार्यश्री विशुद्व सागर जी के शिष्य है अनिकेत भैया
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•16/5/2026, 1:45:49 pm

आचार्यश्री विशुद्व सागरजी के परम प्रभावक शिष्य बाल ब्रह्मचारी अनिकेत भैया का 22 वां अवतरण दिवस हर्ष और उल्लास के साथ नगर में मनाया गया। इसमें गृहस्थ जीवन के मामा-मामी के परिवार द्वारा इस उत्सव को मनाया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की रिपोर्ट...
भिंड। आचार्यश्री विशुद्व सागरजी के परम प्रभावक शिष्य बाल ब्रह्मचारी अनिकेत भैया का 22 वां अवतरण दिवस हर्ष और उल्लास के साथ नगर में मनाया गया। इसमें गृहस्थ जीवन के मामा-मामी के परिवार द्वारा इस उत्सव को मनाया गया। जिस दृश्य को देखते हुए जब एक पुत्र अपने मां और पिता के चरण पखारता है तुरंत उसी क्षण पिता और मां भावुक होकर अपने पुत्र के पद प्रक्षालन करने लगते हैं, उस पल को देखकर पंडाल में बैठे श्रद्धालु भावुक हो जाते हैं और सबकी आंखे नम हो जाती हैं। सब अपना जन्मदिन केक काटकर मानते हैं, वहीं नगर गौरव अनिकेत भैया ने अपने मम्मी-पापा के पद प्रक्षालन कर मनाया। अवतरण दिवस पर जिसमें मुख्य रूप से राजेंद्र जैन, प्रेमवती जैन, विमल जैन, रवि जैन, चेतू जैन, शिल्पा जैन, कल्पना जैन, मेघा जैन, रविंद्र जैन, नीरज जैन, ललित जैन, सोनू जैन, मोनू जैन, पारुल जैन, आरती जैन, काजल जैन, रानी जैन, मोनू जैन, शिवम जैन, अमर जैन, सौरव जैन यह उनके गृहस्थ जीवन के बहन भैया उपस्थित रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
चोर पकड़े गएग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय से मूर्तियां चुराने वाले 3 और चोर पकड़े तेलंगाना में जमीन में गाड़ रखी थीं मूर्तियां, चार साथी पूर्व में हुए थे गिरफ्तार
नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Reporter 1 • 14/6/2026, 12:33:12 pm





