भारतीय नववर्ष नवचेतना, नवसंस्कार और आदिनाथ का दिव्य संदेश : भारतीय संस्कृति का प्रत्येक पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि जीवन-दर्शन
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•19/3/2026, 9:23:30 pm

भारतीय संस्कृति का प्रत्येक पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि जीवन-दर्शन का सजीव अध्याय है। चैत्र शुक्ल एकम—जिसे देश के विभिन्न अंचलों में गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है। आगरा से पढ़िए, डॉ. राजीव जैन की यह खबर...
आगरा। भारतीय संस्कृति का प्रत्येक पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि जीवन-दर्शन का सजीव अध्याय है। चैत्र शुक्ल एकम—जिसे देश के विभिन्न अंचलों में गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है। ऐसा ही एक पावन दिवस है, जो नववर्ष के साथ-साथ नवचेतना, नवसंस्कार और नवसंकल्प का संदेश लेकर आता है। यह वह शुभ घड़ी है, जब प्रकृति स्वयं नवजीवन का आह्वान करती है—वृक्षों पर नवपल्लव, वातावरण में नवसुगंध और चेतना में नवप्रेरणा का संचार होता है। मानो संपूर्ण सृष्टि एक नए अध्याय के आरंभ का उत्सव मना रही हो। जैन दर्शन की दृष्टि से यह दिवस और भी अधिक महत्त्वपूर्ण हो उठता है, क्योंकि यह हमें प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) की स्मृति और उनके द्वारा प्रदत्त दिव्य जीवन-दर्शन की ओर ले जाता है। जब कल्पवृक्षों का युग समाप्ति की ओर अग्रसर हुआ और मानव जीवन सहजता से संघर्ष की ओर बढ़ा, तब समाज दिशाहीनता के अंधकार में डूबने लगा। ऐसी विषम परिस्थिति में भगवान आदिनाथ ने केवल एक अवतार नहीं लिया, बल्कि मानव सभ्यता को एक नई दिशा दी। उन्होंने जीवन को साधना और व्यवस्था का स्वरूप दिया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मार्ग पर चलना है : मुनि श्री समतासागर जी
बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मोक्षमार्ग पर चलना है। मुनि श्री समतासागर जी ने कुण्डलपुर में आत्मजागरण, अभिषेक, शांतिधारा और धर्मसाधना का महत्व बताया। पढ़िए राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 4:51:43 pm
मुरैना बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो से अधिक चांदी के तीन छत्र चोरी : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जैन समाज में आक्रोश
मुरैना के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भगवान मुनिसुव्रतनाथ की वेदी पर स्थापित चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मंदिर कमेटी ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और छत्रों की बरामदगी की मांग की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 3:29:15 pm


