कल्याण मंदिर विधान श्रद्धा और भक्ति भाव से किया : 44 अर्घ्य अखंड महामंडल विधान भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•20/4/2026, 5:06:28 pm

नगर में अक्षय तृतीया के मंगल अवसर पर पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर के मंगल आशीर्वाद से श्री कल्याण मंदिर विधान का आयोजन भक्ति भाव से किया गया। सुबह श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा पूजन के बाद श्री कल्याण मंदिर विधान का संगीतमय वाचन पं.कमल कुमार शास्त्री एवं सुधांशु जैन के कुशल निर्देशन में हुआ। लार से पढ़िए, यह खबर...
लार। नगर में अक्षय तृतीया के मंगल अवसर पर पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर के मंगल आशीर्वाद से श्री कल्याण मंदिर विधान का आयोजन भक्ति भाव से किया गया। सुबह श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा पूजन के बाद श्री कल्याण मंदिर विधान का संगीतमय वाचन पं.कमल कुमार शास्त्री एवं सुधांशु जैन के कुशल निर्देशन में हुआ। कल्याण मंदिर विधान दिगंबर जैन समाज का एक प्रमुख 44 अर्घ्य अखंड महामंडल विधान है, जो भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य कल्याण और शांति की प्राप्ति है। कल्याण मंदिर विधान, कुमुदचंद्र आचार्य द्वारा रचित 44 स्तोत्रों पर आधारित है। जिसका समापन विशेष पूजा, अर्घ्य और पूजन के साथ किया जाता है। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश मिश्रा, अरविंद्र सिंह बुंदेला, वीरेंद्र सापोन, महेश भगवा, राजेश जैन प्राचार्य, महेंद्र जैन दददा, विजय जैन लल्लू, दिनेश जैन, पुष्पेंद्र सिंघई, सौरभ जैन, प्रदीप जैन शामिल हुए।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
धर्म आत्मा का स्वाभाविक गुण है, बाहरी आडंबर नहीं : आचार्यश्री उदारसागर महाराज
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धर्म को आत्मा का स्वाभाविक गुण बताते हुए सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने सांसारिक संबंधों को कर्मों के अधीन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 1/8/2026, 3:21:43 pm
धर्म का प्रभाव तभी दिखाई देता है, जब वह हमारे आचरण में उतरता है : मुनि साध्य सागर जी
इंदौर के मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनय नंदी जी महाराज का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुनिश्री ने धर्म को आचरण में उतारने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 1/8/2026, 2:59:53 pm


