7 माह 7 दिन में मंदिर का निर्माण करवाया: मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज ने लिटिल भाई से मिलने की जताई इच्छा
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•20/4/2026, 8:13:11 pm

नगर से एक प्रेरणादायक समाचार सामने आया है, जहां समाजसेवा और धर्मनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। समाजसेवी राजकुमार पारख, जिन्हें स्थानीय लोग स्नेहपूर्वक लिटिल भाई के नाम से जानते हैं, ने एक असाधारण कार्य कर दिखाया है। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर...
रामगंजमंडी। नगर से एक प्रेरणादायक समाचार सामने आया है, जहां समाजसेवा और धर्मनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। समाजसेवी राजकुमार पारख, जिन्हें स्थानीय लोग स्नेहपूर्वक लिटिल भाई के नाम से जानते हैं, ने एक असाधारण कार्य कर दिखाया है। उन्होंने जैन समाज के लिए भव्य जैन श्वेतांबर मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया और मात्र 7 महीने 7 दिन में सफेद संगमरमर से बना अत्यंत सुंदर मंदिर तैयार कर दिया। इस मंदिर की भव्यता और शिल्पकला ने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया है। हाल ही में 15 अप्रैल को मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। जिसमें सकल जैन समाज ने भाग लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। राजकुमार पारख के इस कार्य की सराहना केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि देशभर में भी हो रही है। जैन समाज के प्रसिद्ध मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने जब यह सुना कि रामगंजमंडी में इतने कम समय में इतना भव्य मंदिर तैयार किया गया है तो उन्होंने स्वयं लिटिल भाई से मिलने की इच्छा व्यक्त की। समाज के लोगों का कहना है कि यह कार्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और संगठन शक्ति का प्रतीक है। राजकुमार पारख का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और रामगंमंडी को धार्मिक दृष्टि से एक नई पहचान दिलाएगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समाचार:डॉ ममता खासगीवाला ने आचार्य विशुद्ध सागर जी को शोध ग्रंथ भेंट किया : ' वस्तुत्व महाकाव्य में जैन दर्शन' पर आधारित शोध को मिला गुरु आशीर्वाद
आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के रचित वस्तुत्व महाकाव्य पर पीएचडी करने वाली विदुषी डॉ ममता खासगीवाला ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली में अपना शोध ग्रंथ आचार्यश्री को समर्पित किया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shree Phal News • 31/7/2026, 9:02:36 pm
समाचार:गिरारगिरी में 2 अगस्त को होगा चातुर्मास कलश स्थापना समारोह : गणनी आर्यिका विन्ध्यश्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में वर्षायोग 2026 का शुभारंभ
श्रीफल जैन न्यूज, जैन न्यूज, जैन समाचार, जैन समाज, जैन समुदाय, जैन सोसायटी, दिगंबर जैन, रेखा जैन, गिरारगिरी, ललितपुर, चातुर्मास, वर्षायोग, कलश स्थापना, आर्यिका विन्ध्यश्री Shreephal Jain News, Jain News, Jain Samachar, Jain Society, Jain Community, Digambar Jain, Rekha Jain, Girargiri, Lalitpur, Chaturmas, Varshayog, Kalash Sthapana, Aryika Vindhyashri Mataji
इंदौर • Amit Kumar • 31/7/2026, 7:41:22 pm


