मखाना चाट एक स्वादिष्ट और हल्का स्नैक है, जो खासकर गर्मी के मौसम में ताजगी और ठंडक प्रदान करता है। इस चाट में मखाने को हल्का सा सेंककर ताजे फल, मसाले और नींबू के रस के साथ मिलाया जाता है। आप जानें कैसे बनाते हैं इसे....

मखाना चाट

सामग्री:

मखाना- 1 कप

 

ताजे फल (सेब, केले, पपीते) -1/2 कप

 

नींबू का रस -1 चम्मच

 

सेंधा नमक -स्वाद अनुसार

 

काली मिर्च पाउडर -स्वाद अनुसार

 

विधि:

-मखाने को हल्का सा सेंक लें ताकि वे क्रिस्पी हो जाएं।

 

-ताजे फल काटकर मखानों के साथ मिक्स करें।

 

-उसमें नींबू का रस, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

 

-इसे ठंडा करके ताजगी से भरपूर सर्व करें।