यह स्मूदी सेब, ठंडे दूध, शहद और इलायची से बनी एक सात्त्विक व ताज़गीभरी ड्रिंक है। इसे तुरंत परोसने पर इसका स्वाद और पोषण दोनों दोगुना हो जाते हैं।
सेब-दूध स्मूदीसामग्री

सेब – 2 (छीलकर छोटे टुकड़ों में कटे)

ठंडा दूध – 1 कप

मिश्री का पाउडर – 1-2 बड़े चम्मच

इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच

बर्फ के टुकड़े – 4-5 (वैकल्पिक)

विधि

1. मिक्सर जार में सेब के टुकड़े, ठंडा दूध, शहद और इलायची पाउडर डालें।

2. इसे 1-2 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण स्मूथ न हो जाए।

3. चाहें तो बर्फ डालकर दोबारा ब्लेंड करें।

4. गिलास में डालकर तुरंत परोसें।

टिप्स

-अगर आपको और क्रीमी स्वाद चाहिए, तो दूध की जगह आधा दूध और आधा ताज़ा दही भी डाल सकते हैं।

-चाहें तो ऊपर से पिसा हुआ ड्राई फ्रूट भी छिड़क सकते हैं।