पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का उमरी प्रवेश: भगवान महावीर स्वामी तीर्थस्थली का भव्य शिलान्यास
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•25/5/2026, 2:53:02 pm

आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का 25 मुनिराजों के साथ ऊमरी में रविवार को प्रवेश हुआ। नवनिर्मित होने वाले तीर्थधाम श्री दिगंबर जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी बिहार स्थली का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का 25 मुनिराजों के साथ ऊमरी में रविवार को प्रवेश हुआ। 5000 पांच हजार ऊमरी, रूर ग्रामीण यादव समाज बंधुओं सहित नरेंद्र सिंह जी कुशवाह विधायक भिंड, रविसेन जैन, डॉ राधेश्याम, संदीप मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंकी भदौरिया, अशोक जैन तेल वाले, प्रमोद जैन डब्बू, विनोद जैन पन्ना, पार्षदगण यश जैन, राहुल जैन, मनोज जैन पत्रकार, नीरजा-विमल जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित थे। ऊमरी में भव्य तीर्थ शिलान्यास कार्यक्रम में पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी 25 पिच्छीधारी साधुओं के ससंघ सानिध्य में नवनिर्मित होने वाले तीर्थधाम श्री दिगंबर जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी बिहार स्थली का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें भगवान महावीर स्वामी की 31 फिट ऊंची खड़गासन प्रतिमा, 24 फुट की दो प्रतिमायें विराजमान होंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य मंदिर के शिलान्यासकर्ता ऊषा-महेन्द्र जी जैन (गुड़गांव), मुख्य वेदी के शिलान्यासकर्ता ऊमरी के कल्यानचन्द्र गणेशीलाल, भैयालाल जैन परिवार ऊमरी, दूसरी वेदी के शिलान्यासकर्ता गैंदालाल, वीरसेन जैन परिवार ऊमरी तथा तीसरी वेदी के शिलान्यासकर्ता अशोक विमल जैन ऊमरी ने किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
चोर पकड़े गएग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय से मूर्तियां चुराने वाले 3 और चोर पकड़े तेलंगाना में जमीन में गाड़ रखी थीं मूर्तियां, चार साथी पूर्व में हुए थे गिरफ्तार
नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Reporter 1 • 14/6/2026, 12:33:12 pm





