न्याय नीति से कमाया गया धन दान के योग्य: जैन पाठशाला की छात्रों को जीवन में संस्कारवान होने का मार्ग बताया
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•सागर•25/4/2026, 12:30:19 am

आचार्य विभव सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिकाश्री सिद्धमती माताजी संघ सहित नगर में विराजमान हैं। प्रतिदिन प्रातः शांतिधारा अभिषेक के बाद उपदेश के माध्यम से मंगल प्रवचन का लाभ धर्म प्रेमी बंधु ले रहे हैं। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की रिपोर्ट...
नौगामा। आचार्य विभव सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिकाश्री सिद्धमती माताजी संघ सहित नगर में विराजमान हैं। प्रतिदिन प्रातः शांतिधारा अभिषेक के बाद उपदेश के माध्यम से मंगल प्रवचन का लाभ धर्म प्रेमी बंधु ले रहे हैं। शुक्रवार को माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि यदि कोई व्यक्ति तन पर कीचड़ लेपता फिर कर लूं स्नान इस प्रकार की जिसकी बुद्धि हो वह वास्तविक काम नहीं है। पहले लूटपाट से धन कमाता है, अनीति से धन कमाता है और फिर कहता है मैं इसको दान कर दूं तो मुझे पुण्य मिलेगा। वह उसकी गलत सोच है, उसे कोई फायदा नहीं मिल सकता है। न्याय नीति से कमाया गया धन ही वास्तविक दान का कारण है। इसलिए हमें अपने धन का उपार्जन न्याय से नीति से और भक्ष आदि सामग्री के माध्यम से ही धन उपार्जन करना चाहिए। वही दान देना चाहिए, उसकी ही जीवन में सार्थकता है अन्यथा वह पाप का ही कार्य है। शाम को आचार्य भक्ति के बाद जैन पाठशाला की छात्रों को जीवन में संस्कारवान होने का मार्ग बताया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समाचार:डॉ ममता खासगीवाला ने आचार्य विशुद्ध सागर जी को शोध ग्रंथ भेंट किया : ' वस्तुत्व महाकाव्य में जैन दर्शन' पर आधारित शोध को मिला गुरु आशीर्वाद
आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के रचित वस्तुत्व महाकाव्य पर पीएचडी करने वाली विदुषी डॉ ममता खासगीवाला ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली में अपना शोध ग्रंथ आचार्यश्री को समर्पित किया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shree Phal News • 31/7/2026, 9:02:36 pm
समाचार:गिरारगिरी में 2 अगस्त को होगा चातुर्मास कलश स्थापना समारोह : गणनी आर्यिका विन्ध्यश्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में वर्षायोग 2026 का शुभारंभ
श्रीफल जैन न्यूज, जैन न्यूज, जैन समाचार, जैन समाज, जैन समुदाय, जैन सोसायटी, दिगंबर जैन, रेखा जैन, गिरारगिरी, ललितपुर, चातुर्मास, वर्षायोग, कलश स्थापना, आर्यिका विन्ध्यश्री Shreephal Jain News, Jain News, Jain Samachar, Jain Society, Jain Community, Digambar Jain, Rekha Jain, Girargiri, Lalitpur, Chaturmas, Varshayog, Kalash Sthapana, Aryika Vindhyashri Mataji
इंदौर • Amit Kumar • 31/7/2026, 7:41:22 pm


