ठंडा-ठंडा क्रीमी मैंगो शेक, जब आइसक्रीम से मिले — तो हर घूंट में लगे जैसे समर पार्टी का मजा, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट। आप इसे बहुत आसानी से घर पर बना सकती हैं, जानिए कैसे...
मैंगो शेक विद ट्विस्टसामग्री:

पके आम – 2 (कटे हुए)

ठंडा दूध – 1 कप

वनीला आइसक्रीम या मैंगो आइसक्रीम – 2 स्कूप

शक्कर – 1-2 टेबलस्पून (स्वादानुसार)

बर्फ के टुकड़े – 5-6

इलायची पाउडर – चुटकी भर (वैकल्पिक)

सजावट के लिए ड्राई फ्रूट्स – कटे हुए

विधि:

-मिक्सर में आम के टुकड़े, दूध, शक्कर और बर्फ डालें और अच्छे से ब्लेंड करें।

-अब एक स्कूप आइसक्रीम डालें और हल्के से मिलाएं ताकि स्मूथ, क्रीमी टेक्सचर बने।

-गिलास में डालें, ऊपर से एक और स्कूप आइसक्रीम रखें।

-ड्राई फ्रूट्स या चॉकलेट सिरप से सजाएं।