लीची कूलर एक ठंडी और ताजगी से भरपूर ड्रिंक है, जिसे ताज़ी लीची, नींबू रस, पुदीना और बर्फ के साथ ब्लेंड कर तैयार किया जाता है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देने वाला, स्वादिष्ट और आसान पेय है। जानते हैं कैसे बनाएं इसे लीची कूलर 

सामग्री

-ताजी लीची – 15–20 (छीलकर गूदा निकाल लें)

- नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

- पुदीना की पत्तियां – 5–6

- चीनी – 2 बड़ा चम्मच (स्वादानुसार)

- ठंडा पानी – 1 कप

- बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार

- सोडा या स्प्राइट – ½ कप (वैकल्पिक)

विधि

1. लीची को छीलकर बीज निकालें और गूदे को मिक्सर में डालें।

2. इसमें नींबू रस, चीनी, पुदीना पत्तियां और थोड़ा ठंडा पानी मिलाएं।

3. अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक एक स्मूद मिश्रण न बन जाए।

4. एक छलनी से छानकर इस रस को अलग करें।

5. सर्व करने के लिए गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, ऊपर से तैयार लीची जूस डालें।

6. चाहें तो स्वाद के लिए ऊपर से थोड़ा सोडा या स्प्राइट मिला सकते हैं।

7. पुदीना पत्ती या नींबू स्लाइस से गार्निश करें।

विशेष...

- आप इसे और भी मज़ेदार बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा गुलाब जल या सब्जा बीज भी मिला सकते हैं।

- बच्चों के लिए इसे बिना सोडा के परोसें।