युवा ही देश की शक्ति युवा ही पहचान : पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागरजी ने किया मंगल प्रवेश
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•26/5/2026, 10:40:50 am

पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ 30 मुनि राजो के साथ उमरी से पद विहार करते हुए नगर में प्रवेश किया तो भक्तों का जन सैलाब उमड़कर दर्शन के लिए सड़कों पर आ गया। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर पाद प्रक्षालन हुआ। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की रिपोर्ट...
भिंड। पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ 30 मुनि राजो के साथ उमरी से पद विहार करते हुए नगर में प्रवेश किया तो भक्तों का जन सैलाब उमड़कर दर्शन के लिए सड़कों पर आ गया। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर पाद प्रक्षालन हुआ। मुनिराज की अगवानी करते हुए विधायक नरेंद्रसिंह कुशवाह पूर्व विधायक, संजीव सिंह कुशवाह अपने-अपने निवास पर ले गए। जहां पर उनकी आरती की। शहर के इंदिरा गांधी चौराहा पर जैसे ही आगमन हुआ तो नगर में विराजमान मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज ने चरण छूकर तीन परिक्रमा लगाकर गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया। पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज ने कहा कि युवा ही देश की शक्ति युवा ही पहचान है क्योंकि, ग्रंथों में भी लिखा है कि युवा ही धर्म को आगे बढ़ाएंगे। आज इतनी भारी संख्या में लोगों के साथ युवाओं की संख्या अधिक है। आचार्य श्री ने अटेर रोड के लिए विहार किया। एक कॉलेज में जाकर आहार क्रिया संपन्न हुई। सायं कालीन 5 बजे रुदौली के लिए मंगल विहार किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
चोर पकड़े गएग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय से मूर्तियां चुराने वाले 3 और चोर पकड़े तेलंगाना में जमीन में गाड़ रखी थीं मूर्तियां, चार साथी पूर्व में हुए थे गिरफ्तार
नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Reporter 1 • 14/6/2026, 12:33:12 pm





