आगरा। श्री निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में वर्ष 2026 के चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। संत चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य जगत विख्यात "गूगल बाबा" श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर जी महाराज एवं श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।

मंगलाचरण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम का शुभारंभ एक बालिका के मंगलाचरण से हुआ। श्रमण सांस्कृतिक महिला मंडल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कुमारी दीक्षा जैन ने भक्ति भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

धार्मिक अनुष्ठान एवं गुरु भक्ति

दीप प्रज्ज्वलन, पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट जैसे मांगलिक कार्य श्रद्धापूर्वक संपन्न हुए। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य विमल जैन (जयपुर) को प्राप्त हुआ, जबकि शास्त्र भेंट संजीव जैन, जुली जैन, राजीव जैन लकी, वीरेन्द्र कुमार एवं आनंद जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने की। महिला मंडलों ने अर्घ्य एवं श्रफल अर्पित कर गुरु भक्ति व्यक्त की।

कलश स्थापना का सौभाग्य

विधानाचार्य विकर्ष शास्त्री के निर्देशन में वर्षायोग कलश स्थापित किए गए। प्रथम कलश का सौभाग्य प्रवीण जैन एवं पीयूष जैन (पद्मावती परिवार), द्वितीय कलश वीरेंद्र कुमार एवं आनंद कुमार (लाला जी परिवार), तृतीय कलश अनुप कुमार, आशु एवं हनी जैन चौधरी परिवार तथा चतुर्थ कलश बंगालीमल, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार एवं हेमंत जैन को प्राप्त हुआ।

देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

समारोह में जयपुर, सागर, ग्वालियर, दिल्ली, भिंड एवं गुना सहित विभिन्न नगरों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्तिभाव से झूम उठे और पूरे पंडाल में गुरु भक्ति का अनुपम वातावरण बना रहा।

समिति का विशेष सहयोग

कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र जैन ने किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के मनोज जैन, रमेश जैन, प्रवीण जैन (पद्मावती ज्वैलर्स), मुकेश जैन (लले), सचिन जैन, शैलेश जैन, विवेक जैन, चक्रेश जैन, राजीव जैन, अनंत जैन, अनिल जैन, जगदीश प्रसाद, मनीष जैन ठेकेदार, आशीष जैन, अमित जैन (बाबी), पंकज जैन, अंशुल जैन, रोहित जैन, सनी जैन, दीपक जैन, विनीत जैन, संभव जैन, सोनू जैन तथा मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित सभी मंडलों एवं सकल जैन समाज का विशेष योगदान रहा।