इंदौर। श्री विहर्ष सागर भक्त मंडल के तत्वावधान में इंदौर से नारेली तीर्थ, जिन शासन तीर्थ एवं किशनगढ़ तक आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क धार्मिक यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने विभिन्न तीर्थों के दर्शन कर धर्मलाभ अर्जित किया।
हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
यात्रा को श्री दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पवन जैन, मनोज काला, संजय बाकलीवाल, योगेंद्र काला, कमल अग्रवाल, मनोज गोधा, पवन पाटोदी (केशरिया) एवं शरद जैन उपस्थित रहे।
गुरु पूर्णिमा पर मिला आहारचर्या का लाभ
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर किशनगढ़ में आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज की आहारचर्या जैन भामाशाह अशोक पाटनी (आर.के. मार्बल) के निवास पर सम्पन्न हुई। आहारचर्या के पश्चात श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे के साथ गुरुदेव को धर्मस्थल तक विनयपूर्वक पहुँचाया।
भक्ति से सराबोर रही यात्रा
पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जैन भजनों का सामूहिक गायन किया तथा भक्तामर स्तोत्र का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। सभी यात्रियों ने यात्रा को अत्यंत मंगलमय एवं प्रेरणादायी बताया।
यात्रियों का हुआ सम्मान
यात्रा के समापन पर सुनील गोधा एवं विनोद गंगवाल का सभी यात्रियों की ओर से सम्मान किया गया। सम्मान करने वालों में दिनेश गोधा, आशीष गंगवाल, पुष्पेंद्र वेद, मनोज सिंघई, माणक बड़जात्या, देवेंद्र काला, अतुल कासलीवाल, अनिल जैन (मेडिकल), आलोक जैन एवं कमलेश जैन सहित अन्य समाजजन शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में शैलेन्द्र सोगानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



