ब्रह्म गणेश ने अपने गुरुजनों का परिचय किया प्रस्तुत: इतिहास को मोड़ने का किया कार्य
संवाददाता: Reporter: Shreephal Jain News•इंदौर•27/3/2025, 6:00:37 am

राजस्थान के जैन संत: व्यक्तित्व और कृतित्व के माध्यम से संतों और साधुओं के जीवन और उनके काल में हुए जैन धर्म के प्रति जनजागरण के बारे में जान रहे हैं। ऐसे अनगिनत संत हैं। जिन्होंने बहुत बेहतर धर्म जागरण किया और साहित्य सेवा भी की। उनके बारे में जाने। जैन धर्म के राजस्थान के दिगंबर जैन संतों पर एक विशेष शृंखला में 30वीं कड़ी में श्रीफल जैन न्यूज के उप संपादक प्रीतम लखवाल का ब्रह्म गणेश के बारे में पढ़िए विशेष लेख…..
इंदौर। राजस्थान के जैन संतों के बारे में अब तक एक से बढ़कर एक संतों के बारे में जाना है। अब जानते हैं ब्रह्म गणेश के बारे में। इन्होंने अपने काल के संतों के साथ अपने गुरुओं के बारे में बहुत कुछ लिखा है। ब्रह्म गणेश ने तीन संतों भट्टारक रत्नकीर्ति, भट्टारक कुमुदचंद, भट्टारक अभयचंद का काल देखा था। ये तीनों ही भट्टारकों के प्रिय शिष्य थे। इसलिए इन्होंने भी इन भट्टारकों के स्तवन के रूप में पर्याप्त गीत लिखे हैं। वास्तव में ब्रह्म गणेश जैसे साहित्यिकों ने इतिहास को नया मोड़ दिया और उनमें अपने गुरुजनों का परिचय प्रस्तुत करके एक बड़ी भारी कमी को पूरा किया। ब्रह्म गणेश के अब तक 20 गीत एवं पद प्राप्त हो चुके हैं। सभी पद एवं गीत इन्हीं संतों की प्रशंसा में लिखे गए हैं। दो पद तेजाबाई की प्रशंसा में भी लिखे हैं। तेजाबाई उस समय की अच्छी श्राविका थी और इन संतों का संघ निकालने में विशेष सहायता देती थी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
चोर पकड़े गएग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय से मूर्तियां चुराने वाले 3 और चोर पकड़े तेलंगाना में जमीन में गाड़ रखी थीं मूर्तियां, चार साथी पूर्व में हुए थे गिरफ्तार
नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Reporter 1 • 14/6/2026, 12:33:12 pm





